नवगछिया। नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत पश्चिमी केबिन के पास गुरुवार दोपहर में टाटानगर से कटिहार जा रही टाटानगर कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक के गिर जाने के कारण उसका पैर कट गया।

सूचना पर नवगछिया जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान भागलपुरके परबत्ती निवासी 25 वर्षीय राजकुमार मंडल के रूप में हुई। वह अपने रिश्तेदार के यहां बारात से लौट रहा था। जीआरपी थाना अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....