नवगछिया । नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के पकड़ा बासा (कदवा) के पास स्थित मरकोष धार में गुरुवार को 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई एवं घटना स्थल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही नदी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। आशंका है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव को फेंक दिया।

वैसे पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर घटना की जांच और शव की पहचान के लिए जरूरी प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात नियमानुसार 72 घंटे तक पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद भी पहचान नहीं होने पर शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....