नवगछिया : पटरी पार करने के दौरान सोमवार की सुबह लगभग चार बजे बिहपुर प्रखंड के मड़वा पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर 11 चौधरी टोला निवासी जयप्रकाश चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 210
घटना की सूचना पर बिहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना को लेकर मृतक के घर में मातम और सन्नाटा पसर गया है। बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
