नवगछिया : अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित लोहा पुल के पास गुरुवार की दोपहर एक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिमी भिट्ठा के रामदीरी गांव निवासी कारे लाल मंडल के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर गांव के रामधारी मंडल का बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →