नवगछिया: प्रखंड के शहजादपुर पंचायत के मिर्जापुर में मकई से लदा ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से किसान उमेश मंडल (47) पिता टेडो मंडल की मौत हो गई।

ट्रैक्टर पर सवार मजदूर ने बताया कि गंगा धार पार करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। जिससे दबकर किसान की मौत हो गई। उमेश मंडल अपना खेत देखने जा रहे थे। घटना सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे की है।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना बिहपुर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मृतक चार बच्चों के पिता थे। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उमेश लालूचक नाथनगर के रहने वाले थे, वह ससुराल में रहकर खेती कर रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....