नवगछिया : गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी में पति-पत्नी के बीच हो रहे आपसी विवाद का पिता द्वारा विरोध करने पर पुत्र नवल किशोर मंडल ने अपने पिता को ही सड़क पर पटक दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के छोटे पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना में नवल किशोर मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवल किशोर मंडल पिता स्वर्ग मनोहर मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
