नवगछिया : तीनटंगा जहाज घाट पर साेमवार काे एक बड़ा हादसा टल गया। कद्दू भात के अवसर पर गंगा स्नान काे आए रंगरा चौक के एक ही परिवार के 3 सदस्य गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। वहीं दो लोग किनारे में डूब रहे थे। जिसे आसानी से लोगों ने निकाल लिया। जबकि एक वृद्धा देवकी देवी गहरे पानी में चली गई। गंगा के पानी में तीव्र करंट हाेने से वृद्धा भंवर में समाने लगी।
Total Downloads: 360
यह देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंगा घाट पर चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत से वृद्ध महिला को पानी से बाहर निकाला। पानी से निकलने के बाद कुछ देर तक वृद्धा बेहोश रहीं। सूचना मिलने पर मेडिकल टीम पहुंची और उसे गोपालपुर अस्पताल लाया गया। लोगों ने बताया कि घाट पर पुलिस की व्यवस्था थी और माइक से अनाउंस भी किया जा रहा था।

लेकिन अंचल द्वारा न बैरिकेडिंग की गई, न प्रशासनिक स्तर पर कोई गोताखोर ही उपलब्ध था। घटना के कुछ घंटे बाद ही सीओ द्वारा घाटों पर सरकारी गोताखोर उपलब्ध कराया गया। इधर, घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सोमवार शाम नवगछिया के एसडीओ यतेंद्र पाल ने तिनटंगा घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।

