नवगछिया। देर शाम एनएच-31 पर संतोष धर्म कांटा के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े रोड रोलर से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Total Downloads: 170
घायल युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय रोड रोलर सड़क किनारे खड़ा था और मोटरसाइकिल तेज गति में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों की स्पष्ट जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
