झंडापुर ओपी क्षेत्र के हीरा चिमनी भट्टा के समीप लगभग पांच बजे के करीब तेज रफ्तार बुलेट बाइक एनएच 31 किनारे रेलिंग से टकरा गयी। बाइक चला रहे युवक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी।

वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएच पर गश्ती कर रहे एएसआई नरेश शर्मा ने घायलों को बिहपुर पीएचसी इलाज के लिए भेजा। जहां मृतक युवक की पहचान सौरभ कुमार (32 वर्ष) पिता अशोक चौधरी सिपाही टोला पूर्णिया के रूप में हुई।

घायल दिव्यांशु दिव्य उर्फ शिवम (30 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। ये दोनो रिश्ते में फूफेरे भाई हैं। जो बेगूसराय से पूर्णिया जा रहे थे। इसी क्रम में बिहपुर में ये सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *