नवगछिया : नवगछिया तेतरी दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की देर रात शादी के दौरान लड़की अकेला वाले नाबालिग होने की सूचना पर पुलिस द्वारा रोकी गई शादी के मामले में नवगछिया पुलिस में लड़की का उम्र सत्यापन करने के बाद लड़की का बयान दर्ज किया इसके बाद दोनों पक्षों को देर रात पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया.

नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने बताया कि लड़की की उम्र 18 वर्ष 8 महिला हो रहा था. लड़की ने अपने बयान में बताया कि उनके माता पिता व सगे संबंधी की मर्जी से उनका विवाह हो रहा है। लड़की की सहमति एवं उम्र का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने वर वधु पक्षों को छोड़ दिया.

मालूम हो कि शुक्रवार की देर रात नाबालिग लड़की की शादी लड़की के माता-पिता द्वारा जबरन किए जाने की सूचना पर नवगछिया पुलिस में तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में चल रहे शादी समारोह को तत्काल रोकते हुए वर एवं वधू पक्षों को हिरासत में लिया था. वह छानबीन के दौरान लड़की को बालिग पाने के बाद पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया. पुलिस द्वारा दोनो पक्ष को छोड़ने के बाद दोनो पक्ष पुनः तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां शनिवार की अहले सुबह शादी संपन्न हुई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *