नवगछिया। सुपौल से भागलपुर जा रही यात्रियों से भरा ऑटो पलट जाने से उसमें सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
सभी घायलों को मामूली चोट लगी थी। घायलों में उर्मिला देवी,अन्नू कुमारी, हीरा देवी,स्वाति देवी,आकाश कुमार और ज्योतिष कुमार शामिल हैं। अस्पताल में इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी। घटना शनिवार के ढाई बजे की बताई जा रही है।
बताया जाता है कि जड़िया सुपौल से दो परिवार के लोग दो ऑटो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए भागलपुर जा रहे थे। इसमें एक टेम्पू तेतरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। ऑटो में सवार यात्रियों को चोट लगी। उपचार के बाद सभी घर चले गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
