नवगछिया : थाना के तेतरी में मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में पूजा देवी पति पंकज दास, पंकज दास पिता चूल्हाय दास, अनीता देवी पति गुण सागर दास, कृष कुमार पिता गुण सागर दास, आरती कुमारी पिता गुणसागर दास शामिल हैं।

पंकज दास और अनीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तेतरी नया टोला बुद्धूचक में मारपीट की घटना में कैलाश दास, बौकु दास नया टोला तेतरी और लखिया देवी पति बौकु दास घायल हो गई है। अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद घायल लखिया देवी को मायागंज रेफर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....