नवगछिया : नवगछिया में गुरुवार को दो व्यक्ति के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. कोरोना पोजेटिव पाए गए मरीज में एक नवगछिया थाने में पदस्थापित दारोगा हैं तो दूसरे आशा कार्यकर्ता के खगड़िया जिला निवासी दामाद है. तीन दिन पहले आशा कार्यकर्ता पोजटिव पायी गयी थी. इसके बाद तेतरी आये उनके दामाद की भी सैप्मलिंग की गयी थी.

हालांकि आशा कार्यकर्ता के परिवार के अन्य बांकी सदस्य अब तक नेगटिव पाये गये हैं. दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी कहां संक्रमित हुए, उन्हें यह ज्ञात नहीं है. दोनों रोगी पिछले दिनों कई लोगों के संपर्क में आये हैं, इसलिये दोनों के चेन का पता लगाने का प्रयास नवगछिया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर एके सिन्हा ने बताया कि संक्रमित पाए गए दोनों मरीजों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है. दोनों के चेन का पता लगाया जा रहा है. इधर गुरुवार को नवगछिया बाजार में संक्रमित पाये गये एक व्यक्ति के संपर्क में आये कुल 20 लोगों की सैम्पलिंग की गयी है जबकि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में गुरूवार को कुल 28 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *