नवगछिया – सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल न्यास नवगछिया द्वारा आज करोना योद्धा पुलिस प्रशासन नवगछिया थाना प्रभारी एवं उनके सहयोगियों को अंग वस्त्र एवं मार्क्स और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नवगछिया थाना के थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा, अनि राजकुमार सिंह सहित अन्य कई योद्धाओं को किया गया.

सम्मानित संस्था के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने कहा कि आज हम लोग जिस महामारी से गुजर रहे हैं. इस महामारी में पुलिस प्रशासन अपनी जान जोखिम में डालकर हम लोगों की सेवा दिन-रात कर रहे हैं. ऐसे में हम लोगों का दायित्व बनता है कि उन लोगों का मनोबल हम लोग उनको सम्मान देकर बढ़ाएं संस्था के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल ने कहां की संस्था द्वारा 10000 मार्क्स बांटने का लक्ष्य है.

इसी क्रम में नवगछिया अनुमंडल के सभी नागरिकों के बीच मार्क्स वितरण किया जाएगा और लॉग डाउन का पालन का आग्रह भी किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अनिल केजरीवाल मनोज चौधरी वरुण केजरीवाल संदीप चिरानिया मीडिया प्रभारी अशोक केडिया आदि थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *