नवगछिया पुलिस जिला भाजयुमो के नवगछिया जिलाध्यक्ष रूपेश रूप के नेतृत्व में शुक्रवार को बिहपुर विधानसभा के विधायक ई. शैलेंद्र की उपस्थिति में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के विरोध में नारेबाजी की।

विधायक ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के द्वारा बार-बार बिहारियों और पूर्वांचलियों के खिलाफ अपमानजनक व अमर्यादित टिप्पणी की जाती है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने जो पूर्वांचलियों, बिहार व यूपी के लोगों का अपमान किया है। इसका बदला दिल्ली की जनता जरूर लेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....