नवगछिया : प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर निवासी सुनील कुमार चौधरी की पुत्री दीक्षा चौधरी ने नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा विषय में बिहार टॉप कर राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 70
मंगलवार को गांधी मैदान, बापू सभागार, पटना में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान सौंपा गया। दीक्षा चौधरी वर्तमान में 2 स्तर पर बीपीएससी के माध्यम से चयनित इंग्लिश विषय की शिक्षिका हैं,
और कहलगांव में पदस्थापित हैं। नालंदा ओपेन विश्विद्यालय में उन्होंने शिक्षा विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए, जिसके लिए उन्हें यह स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
