बिहपुर के जमालदीपुर में मंगलवार देर रात हुई घटना, घायल महिला मायागंज अस्पताल में भर्ती

प्रखंड के जमालदिपुर गांव में मंगलवार की देर रात मणिकलाल रजक व गणेश रजक के घर पर एक बरगद का विशाल पेड़ गिर गया। इससे दोनों परिवार के चार लोग घर के मलबे में दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह उन्हें मलबे से बाहर निकाला। जिसमें गुलशन रजक, फुलशन रजक, राजा कुमार व सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी ले गये।जहां सुनीता देवी की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। गणेश रजक ने बताया कि मौसम खराब रहने के कारण हम सभी परिजन रात में जल्दी ही खाना खाकर सो गये। रात 12:30 बजे के करीब घर के बगल का विशाल बरगद का पेड़ एकाएक घर पर गिर गया।

पड़ोसियों ने हमें किसी तरह बाहर निकाला। भगवान की कृपा से एक बड़ी घटना टल गई। पीड़ित परिवार पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए हैं। पीड़ितों ने कहा की घटना की सूचना सीओ रतनलाल को दी गई है। मगर बुधवार शाम तक राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *