नवगछिया : निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास दो लाख रुपया का प्रलोभन देकर 47 हजार रुपये ठग लिया. पीड़ित इस्माइलपुर थाना महदंतटोला के बरुण सिंह के पुत्र रूपेश कुमार ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. रूपेश कुमार ने बताया कि सुधा डेयरी को दूध बेचता हूं. सुधा डेयरी ने रुपये भेजा था.

मेरा खाता बैंक आफ इंडिया भवानीपुर में है. बैंक से रुपये निकालने गया था. रुपये निकालने के दौरान दो व्यक्ति मेरे पीछे लग गये. आरोपित ने कहा कि दो लाख रुपये तुम रख लो. हमकों जो तुम बैंक से रुपये निकाले हो वह दे दो. हमसे 47 हजार रुपये ले लिया.

वह पांच सौ की गड्डी दे दी. गड्डी में दोनों तरफ केवल दो पांच सौ रुपये का नोट था, बीच में कागज था. उसने कहा कि यह दो लाख रुपये रख लो, हमारी ट्रेन छूट रही है. किसी को रुपये दिखाना नहीं. वर्ना रुपये छीन लेगा. आरोपित जिंस टोपा, जैकेट पहना था. नवगछिया थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....