नवगछिया में सोमवार को भागलपुर प्रमंडलीय पंचायती राज विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 430
उन्होंने विभिन्न विभागों और योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की स्थिति, पंचायत समिति के कार्य, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, और आरटीपीएस काउंटर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, उन्होंने संबंधित विभागों के कामकाज की समीक्षा की और कुछ टिप्पणियाँ कीं। अनिल कुमार ने प्रखंड परिसर में एक आम का पौधा भी लगाया और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर समाजसेवा का कार्य किया। इस अवसर पर कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
