नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी पवन कुमार ने भागलपुर के जीरो माइल थाने में दो लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसे जाल में फंसाकर बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस को दिए आवेदन में पवन ने बताया कि 2 जुलाई की रात गौतम शर्मा ने उसे जेवर के बारे में बात करने के लिए आर्क अस्पताल बुलाया।
Total Downloads: 442
अपने दोस्त आनंद के साथ पवन अस्पताल पहुंचा, जहां उसे गौतम और उसका साला अनिल शर्मा मिले। चाय पीने के बहाने वे पवन को रानीतला स्थित अनिल के घर ले गए। वहां उन्होंने उससे 1600 रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाया और शराब में कुछ मिलाकर देने की कोशिश की। पवन ने मना किया तो उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा।
पवन ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और सड़क पर फिर से मारपीट की गई, जहां उससे सोने की चेन और 5000 रुपये लूट लिए गए। बाद में उसे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। पवन ने छिपते-छिपाते अपने परिवार को इसकी सूचना दी और आखिरकार उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है

