नारायणपुर | बीरबन्ना चौक स्थित बजरंगबली मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरों ने 1600 रुपए और अन्य सामान चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण अरविंद यादव जब पूजा करने गए तो देखा कि मंदिर की दानपेटी टूटी हुई थी और उसमें रखे 1600 रुपए गायब थे।

सूचना पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। दो महीना पहले प्रखंड के 11 मंदिर में लगातार चोरी की घटनाएं हुई थीं। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने की अपील की है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....