विपिन ठाकुर, गोपालपुर – थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम धरहरा में बेटी के जन्म लेने पर ढोल बजाकर खुशियाँ मनाने व दस फलदार पौधे लगाने की अनूठी परंपरा के कायल होने पर सीएम नीतीश कुमार के लगातार चार वर्षों तक धरहरा आने के कारण धरहरा की पहचान अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई. मुंबई के टेली फिल्म निर्देशक व लेखक राकेश सिंहा ने धरहा में टेली फिल्म के 26 एपीसोड को फिलमाया है.

फिल्म मेम मुख्य कलाकार रितेश उपाध्याय ,कलाकार धरहरा निवासी पंकज मेहता व नायिका फलक खां हैं. निर्देशक सह लेखक राकेश सिंहा ने बताया कि इस टेली फिल्म में नायिका की शादी के बाद ससुराल में फलदार पौधे का वितरण कर लोगों को वृक्ष से होने वाली पर्यावरण व आर्थिक समृद्धि की जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि टेली फिल्म लाडली के नाम से बनाया गया है. जिसे 23 मार्च से डीडी किसान चैनल पर दर्शकों को दिखाया जायेगा. पंचायत की मुखिया रंजीता देवी पूर्व मुखिया विजय सिंह ने कहा कि इस टेली फिल्म के माध्यम से धरहरा की अनूठी परंपरा राष्ट्रीय से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *