नवगछिया : नवगछिया नयाटोला में आयोजित श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ में गुरुवार को कथावाचक साध्वी श्री शीतमप्रभा ने कहा कि मानव जीवन भक्ति भाव के लिए मिला है. सच्ची श्रद्धा व भक्ति से ईश्वर की कमान करने से ईश्वर जरूर मिलते हैं. ईश्वर की प्राप्ति भाव से होती है परीक्षण से नहीं. उन्होंने ने इस प्रसंग के दौरान स्वामी कालीदास के जीवन पर प्रकाश डाला.
Total Downloads: 111
इससे पूर्व महारुद्र यज्ञ को लेकर विश्वविद्यालय काशी से आए स्वामी जाज्ञासारी आचार्य ऋषि राज वेद व्यास मिश्र एव विद्वान पंडित के मंत्रों चरण से यज्ञ पूजन किया गया. गुरुवार को प्रातः श्री गणेश अम्बिका पूजन एवं कलश स्थापना पूजन, पुण्यावाचन, नंदिमुखश्रद्ध, आचार्य ब्राह्मण वर्ण, मंडप प्रवेश, अरनी मंथन के द्वारा अग्निस्थापन हवन, संध्या आरती एवं सत्संग भजन किया गया.

गुरुवार को आजाद हिंद मोर्च के अध्यक्ष राजेंद्र यादव एव उनकी पत्नी मंजू देवी ने महारुद्र यज्ञ के हवन पूजन में शामिल हुए और पूजा अर्चना की. महारुद्र यज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के वार्ड पार्षद मदन शर्मा, नरेश साह, रामाशीष, सिम्पुल कुमार शर्मा, प्रहलाद राय सहित नयाटोला के ग्रामीण लगे हुए थे.

