नवगछिया : नवगछिया थाना में सोमवार को बैंक की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में नवगछिया थाना अध्यक्ष लाल बहादुर सहित सभी थाना क्षेत्र के सभी बैंकों के पदाधिकारी व कर्मी में भाग लिया. बैठक में एसडीपीओ ने विभिन्न बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर बैंक के पदाधिकारियों से चर्चा की. मौके पर उन्होंने बैंक के पदाधिकारियों को बैंक की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए. उन्होंने बैंक के पदाधिकारी व कर्मियों को बताया कि जिस बैंक में गार्ड नहीं है.

उक्त बैंक के पदाधिकारी बैंक में गार्ड के लिए प्रस्ताव भेजें. जिन बैंक को गार्ड नहीं है. उसे प्राथमिकता के तौर पर सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया जाएगा. उन्होंने बैंक पदाधिकारियों को कहा कि बड़ी रकम एक बैंक से दूसरे बैंक लाने पहुंचाने की स्थिति में पुलिस को सूचना दें. पुलिस आपको सुरक्षा प्रदान करेगी. पुलिस सुरक्षा में ही एक बैंक से दूसरे बैंक पैसे को लाएं और ले जाए.

इसके अलावे कोई ग्राहक भी बड़ी रकम निकासी करते हैं तो उनको भी पुलिस को सूचना देने को कहिए पुलिस वहां भी सुरक्षा प्रदान करेगी. वहीं उन्होंने सभी बैंकों में सीसीटीवी कैमरे को भी दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा बैंक के बाहर एवं जिस जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं है वहां पर कैमरे को लगाने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान बैंक के पदाधिकारियों ने नवगछिया पुलिस को वाहन चेकिंग ट्रॉली सामाजिक सरोकार के तहत दिए जाने की बात कही. सभी बैंकों ने दो दो वाहन चेकिंग ट्रॉली दिए जाने की बात कही.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *