नवगछिया : नशाखुरानी गिरोह के सदस्य ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर सफर कर रहे यात्री को अपना शिकार बनाते हुए बेहोश कर उनके पास नगदी 25 हजार व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया. नवगछिया स्टेशन पर सोमवार को जीआरपी पुलिस ने नशा खुरानी के शिकार हुए यात्री को बेहोशी की हालत में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से से उतारा.

यात्री के बेहोशी की हालत में होने के कारण पुलिस ने यात्री को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद होश में आने पर बेहोश यात्री ने अपना नाम रामाशीष पासवान पिता चमरू पासवान घर बेगूसराय जिले के लाखो बताया. रामाशीष पासवान ने बताया कि वह मधुबनी से अपने घर आ रहा था. मधुबनी से घर आने के क्रम में सवारी गाड़ी से बेगूसराय स्टेशन पर पहुंचा. जहां यात्रा के दौरान ही उसे किसी यात्री ने खानपान के समान में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दिया. बेगूसराय स्टेशन पर उतरने के बाद वह सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन पर नशे की हालत में ही चढ़ गया. ट्रेन पर चढ़ने के बाद वह बेहोश हो गया

ट्रेन पर यात्री के बेहोश हो जाने के लिए जानकारी यात्रियों द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस ने गाड़ी के नवगछिया स्टेशन पर पहुंचने पर नवगछिया जीआरपी पुलिस को इसकी सूचना दी. जीआरपी पुलिस ने उक्त यात्री को नवगछिया स्टेशन पर उतारा और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. यात्री ने बताया कि उनके पास 25 हजार नगद व एक मोबाइल था जो गायब है. होश में आने पर जीआरपी ने यात्री के परिजनों को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर यात्री के परिजन नवगछिया पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *