नवगछिया : भवानीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की बहन के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी में भवानीपुर निवासी मोहम्मद इबरान को नामजद किया है। घटना गुरुवार की अहले सुबह की बताई गई है। पीड़िता की बहन ने पुलिस ने बताया – है कि बुधवार की रात खाना खाने के बाद नाबालिग घर के बरामदे पर सोई हुई थी।

वहां से युवक ने उसे उठा लिया और सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की । घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से वह फरार हो गया। सुबह होने पर जब बहन को घर पर नहीं देखा, तो उसकी खोजबीन की। उस दौरान . बहन घर के कुछ दूर स्थित एक खाली सुनसान पड़े घर में बदहवास , पड़ी थी।

होश में आने पर बहन ने  उसे घटना की पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने प्राथमिकी । दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही। पीड़िता का मेडिकल जांच – कराने के बाद 164 का बयान दर्ज कराया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *