नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा गॉव में बिहार सरकार की दोहरी निति व प्रशासनिक पदाधिकारी की उदासीनता के कारण नारायणपुर के बलाहा गॉव में कोराना पॉजिटिव की एक और मरीज की पुष्टि के साथ संख्या बढकर सात हो गई है.पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी ने सोमवार को 32 वर्षिय मरीज की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को मिले पॉजिटिव मरीज का छोटा भाई है.

ग्रामीणों का आरोप है कि चंडीगढ़ से आए प्रवासी मजदुर को कोरनटाइंन सेंन्टर से घर भेज दिया है अगर 14 या 21 दिन के बाद स्वास्थ्य टीम के जॉच के बाद घर भेजा जाता तो मरीज की संख्या में बढोत्तरी नहीं होती.दुसरे राज्य से लौटे प्रवासी भी घर समाज के बारे में बिना कुछ सोचे समझे इलाके में भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों को भयभीत कर रखा है.

यहॉ तक की कई ग्रामीण चिकित्सक,बैंक कर्मी,डीलर सहित कई दुकानदार को पीएचसी के स्वास्थ्य टीम एवं प्रशासनिक पदाधिकारी चिन्हित कर रहे हैं.मालुम हो की सोमवार को पॉजिटिव शख्स की पुष्टि के बाद उनके चार परिजन को जॉच के लिए सेंपल भेजा गया था. जिहकी सोमवार को एक परिजन की पुष्टि हुई है.जबकि संपर्क में आए 33 लोगों को सेंपलिंग जॉच के लिए नवगछिया ले जाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *