नवगछिया। नवगछिया नारायणपुर के भारतेंदु मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौपी है। भारतेन्दु इसके पहले भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष थे।उनकी मा उषा देवी दूसरी बार नारायण पुर की जिला परिषद बनी है।
Total Downloads: 300
वही उनके दादा स्व सोनेलाल मिश्र प्रधानाध्यापक थे जबकि पिता ललन मिश्रा एक समाजसेवी है।भारतेंदु शुरू से ही समाजसेवा से जुड़े रहैऔर बहुत कम समय में समाज मेअपना एक अलग पहचान स्थापित किया।उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बिद्यायक ई कुमार शैलेन्द्र, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध कुशवाहा,
मुरारी चिरानिया, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, कांग्रेस नेता छेदी सिंह, कुंदन यादव, मो मासूम रशीद, सहित अन्य ने बधाई दी।वही प्रदेश अध्यक्ष बनने पर नारायण पुर और नवगछिया में युवाओं ने रंग गुलाल उड़ाए और मिठाई बांटी।

