नारायणपुर | बिहपुर के निचली बाजार स्थित ए​क निजी नर्सिंग होम में जन्म लेते ही नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। घटना मंगलवार रात की है।

बताया जाता है कि खगड़िया के गोगरी जमालपुर की महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे वहीं के निवासी डॉ. अमित कुमार के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। नर्सिंग होम के बाहर या अंदन कहीं भी किसी डॉक्टर के नाम का बोर्ड नहीं लगा है।

संचालक अप्रशिक्षित डॉक्टर को बुलाकर इलाज करवाता है। जहां सरकारी अस्पताल के कर्मचारी ग्रामीण इलाके के मरीजों को कम खर्चे के नाम पर यहां भर्ती कराते हैं। बिहपुर में संचालित ऐसे नर्सिंग होम के संचालकों का बस एक ही मकसद है, पैसे कमाना। मरीजों की यहां स्वास्थ्य नहीं, मात्र व्यापार हीं डॉक्टर का मकसद है। मरीजों की स्वास्थ्य या जान से उन्हें कोई मतलब नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....