नवगछिया : दोपहर दो बजे, तेतरी जीरो माइल पर माल वाहक ट्रकों का का लंबा काफिला टस से मस होने की स्थिति में नहीं था. ट्रक चालक आखिर करे क्या ? एक ट्रक चालक बैठारी में ट्रक पर म्युजिक सिस्टम को तेज वाल्युम पर बजा रहा था. खलासी और ट्रक चालक दोनों गाने का आनंद ले रहे थे. गाना था नून रोटी खायेंगे…… छपरा कभी न जायेंगे ठीक है. गाना समाप्त होते ही ट्रक का खलासी जोर जोर से गाने लगा दूसरे रूट से जायेंगे, नवगछिया कभी न आयेंगे, ठीक है

…………आस पास के ट्रक चालक एक स्वर में बोल पड़े ठीक है…….इस ट्रक के चालक रामकिशन ने बताया कि वे झारखंड से आ रहे हैं और उन्हें सिलीगुड़ी जाना है. रविवार की देर शाम वे जाम में फंसे हैं और अभी तक भागलपुर से नवगछिया जीरो माइल ही पहुंच पाये हैं. उन्हें डर है कि उनके ट्रक पर कच्चा माल तारकुन लोड है.

अगर समय से नहीं पहुंच पाये तो पार्टी को काफी घाटा होगा. चायपत्ती लोड कर असम से कोलकाता जाने वाले ट्रक चालक शंकर भी जाम में पिछले 24 घंटे से फंसे हैं. खाना, शौच और पेयजल की दिक्कत के कारण वे बीमार पड़ गये हैं. ट्रक चालक दीपक शर्मा, सुरेश सिंह, अवतारी महतो ने कहा कि जब भी इस रूट से आते हैं जाम में ही फंस जाते हैं. ट्रक चालकों ने बताया कि ओवर टेकिंग के कारण जाम लग जाता है. वाहनों के परिचालन पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *