नवगछिया : इस्माईलपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने छोटी परबत्ता पंचायत में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का जांच किया। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय परबत्ता आंगनवाड़ी केंद्र, नल जल योजना, स्वास्थ्य केंद्र, गली नली सहित आवास प्लस योजना की जांच कि गयी।
Total Downloads: 172
उन्होंने बताया कि आवास योजना में नए लाभुकों के द्वारा कार्य किया जा रहा है साथ ही नल जल योजना के तहत घर तक पहुंचाने की व्यवस्था को हमने देखा । विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था एवं शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर के प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के सभी प्रधाना ध्यापकों के साथ पठन पाठन से लेकर के मध्यान भोजन योजना को लेकर समीक्षा बैठक किया जाएगा।
