नवगछिया:  एक मुखिया की गोली मारकर मंगलवार को हत्या कर दी गई थी. इसी मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित भवानीपुर  पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ तीन महीने के लिए सूबे का गृह मंत्रालय दे दिया जाए तो बिहार पुलिस की सारी गोलियां खत्म कर दूंगा. इस प्रदेश से सभी अपराधियों का सफाया कर दूंगा.

दरअसल, नवगछिया के भवानीपुर में मुखिया गुड़िया देवी के देवर और कुमुदी यादव के भाई रितेश यादव की मंगलवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद बुधवार को जाप नेता पप्पू यादव मृतक के घर पर पहुंचे और घर वालों से घटना की जानकारी ली. वहीं इस पूरे मसले पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लगातार हत्याओं का दौर जारी है.

तीन महीने के लिए गृह मंत्री बनाने की मांगः

पप्पू यादव ने दावा किया कि अगर उन्हें तीन माह के लिए बिहार का गृह मंत्री बना दिया जाए तो वह बिहार पुलिस के पास जितनी भी गोलियां हैं, उसे खत्म कर देंगे और रात भर में ही अपराधियों का सफाया कर दिया जाएगा. वहीं उन्होंने मृतक के बारे में कहा कि वह कमाने खाने वाला व्यक्ति था, जिसकी अपराधियों ने हत्या की है.

वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस ने बताया है कि दो अपराधियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है.”बिहार में लगातार हत्याओं का दौर जारी है. कल जिसे मारा गया वह कमाने खाने वाला आदमी था. उसे बिना वजह के मार दिया गया. मुझे सिर्फ तीन महीने के लिए सूबे का गृह मंत्रालय दे दिया जाए तो बिहार पुलिस की सारी गोलियां खत्म कर दूंगा. इस प्रदेश से सभी अपराधियों का सफाया कर दूंगा” – पप्पू यादव, जाप सुप्रीमो

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *