नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को नवगछिया में प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

रैली अनुमंडल कार्यालय परिसर से शुरू होकर तुलसीपुर तक निकाली गई। इस दौरान “मेरा वोट, मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान” और “11 नवंबर को वोट जरूर करें” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

डीएम डॉ. चौधरी ने लोगों से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रलोभन या धमकी देता है, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें — ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भागलपुर की जनता शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी।

एसपी प्रेरणा कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सीमाओं को सील किया गया है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

डीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली, आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने मतदाताओं को संदेश दिया — “एक मिनट, एक उंगली और पांच साल का निर्णय लेना याद रखें।”

मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एएसडीएम जतिन कुमार, डीईओ राजकुमार शर्मा और स्वीप नोडल पदाधिकारी अमर मिश्रा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet