खरीक। खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से आ रहे बाइक सवार अभ्यर्थी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अभ्यर्थी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 388
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार और डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अभ्यर्थी को तुरंत खरीक सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
मायागंज में इलाज के दौरान अभ्यर्थी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
