पिछले दो दिनों में बिहपुर व नारायणपुर प्रखंडों में लू लगने से कई लोगों की मौत हो गयी। डॉक्टरों ने दो लोगों की लू लगने से मौत होने की पुष्टि की है। बाकी के परिजनों से लू से मौत होने की आशंका जतायी है। .

मंगलवार को बिहपुर के सोनबर्षा के वार्ड नंबर 10 निवासी वृद्धा नाथो देवी (75) की मौत हो गयी। परिजन लू लगने की बात कह रहे हैं। मुखिया नीना रानी व पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी ने सीओ रतन लाल को मामले से अवगत कराया। दूसरी घटना में सोमवार की शाम प्रखंड के मिल्की वार्ड नंबर आठ निवासी 68 वर्षीय मैजूना खातून की मौत हो गई।

उसके पुत्र अब्बास ने मां को बिहपुर अस्पताल ले गये, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टर गौतम कुमार चौधरी ने भी महिला की मौत लू से होने की पुष्टि की। मंगलवार को ही मिल्की गांव में शेख वकील के 10 वर्षीय पुत्र मो. एहसान भी लू की चपेट में आ गया जिसे परिजन बिहपुर की निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।.

नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत के गनौल गांव में मंगलवार को गोयठा ठोकने के क्रम में विष्णुदेव सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी (55) अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। डॉक्टर विनोद कुमार ने लू से मौत की बात कही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *