खरीक  : नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी खरीक में पूर्व से उपलब्ध 6 बेड की व्यवस्था को यथावत रखा जाए और इसे तेलघी हॉस्पिटल में स्थानांतरित न किया जाए।

उल्लेखनीय है कि तेलघी में 30 बेड का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बनाया गया है, जिसकी अलग से सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए, न कि खरीक पीएचसी को वहां शिफ्ट किया जाए। ग्रामीणों को जब यह सूचना मिली कि पीएचसी खरीक से कुछ जरूरी चिकित्सा उपकरणों को तेलघी हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल विरोध जताया।

मौके पर पहुंचे ई. चंदन यादव ने पीएचसी प्रभारी सुजीत कुमार से वार्ता की। ग्रामीण गौरव कुमार, सुमित कुमार, उदय यादव, बलवीर कुमार और मो. मोनाजिर ने पीएचसी खरीक को यथावत बनाए रखने की मांग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....