नवगछिया : बारिश की संभावना को देखते हुए राई-सरसों की तैयार फसलों की कटाई में बरतें सावधानीवरीय संवाददाता, भागलपुर जिले के तापमान में वृद्धि जारी है. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
हवा में नमी की मात्रा 84 प्रतिशत रही. चार किमी प्रतिघंटा की गति से पछिया हवा चली. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22-26 फरवरी के मध्य जिले के आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं.
एक- दो स्थानों पर बूंदाबांदी भी संभावित है. अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री रह सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में 02-03 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
