नवगछिया : मंडल भाजपा के संयोजन में मंगलवार को बिहपुर प्रखंड स्थित एनडीए कार्यालय बिहपुर में पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक ई. शैलेंद्र की मौजूदगी में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष द्वय दिलीप महतो और ब्रजेश चौधरी एवं संचालन अभय कुमार राय ने की।

इस मौके पर विधायक समेत बिहपुर, खरीक और नारायणपुर प्रखंड से पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

विधायक ने कहा कि प्रखंड के हरियो के त्रिमुहान कोसीघाट पर 20 करोड़ रुपये से बनने वाला प्रस्तावित पीपापुल का नामकरण स्व. सुशील कुमार मोदी के नाम पर होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....