नवगछिया पुलिस जिला में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) कमर आलम खां का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। स्वर्गीय खां मूल रूप से दरभंगा जिले के निवासी थे।

शुक्रवार को नवगछिया पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकार और डीएसपी साइबर अभिषेक कुमार मौजूद रहे। जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित थे।

राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वर्गीय कमर आलम खां एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी थे। उनका असमय जाना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

पुलिस विभाग ने यह भी कहा कि इस दुःखद घड़ी में पूरा पुलिस परिवार स्व. खां के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। श्रद्धांजलि समारोह में भारी संख्या में पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अधिकारी को अंतिम विदाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....