नवगछिया गोपालपुर थाना की पुलिस ने कमलाकुंड से शराब बरामद की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोपालपुर थानांतर्गत ग्राम कमलाकुंड स्थित चंदन कुमार अपनी दुकान में अवैध शराब की खरीद ब्रिकी कर रहा है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
गुप्त सूचना पर गोपालपुर थाना टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए फकरतकिया कमलाकुंड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति दुकान के पीछे खड़ा है जो पुलिस वाहन को देख भागने लगा.
उसे बल के सहयोग से पीछा किया, लेकिन कुहासा होने से वह भागने में सफल रहा. तदुकान एवं आसपास की तलाशी में भाग रहे स्थान की तलाशी लेने पर पौने 10 लीटर शराब बरामद की. आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
