नवगछिया | नवगछिया में रेलवे के पूर्वी केबिन के समीप ट्रैक किनारे एक नवजात का शव मिला है। सुबह लोग सड़क के किनारे टहल रहे थे तभी नवजात का शव देखा। इसके बाद वहां भीड़ लग गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 210
सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जीआरपी थाना
अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि रेलवे ट्रैक किनारे एक नवजात का शव बरामद हुआ है। शव कपड़े में लपेटा हुआ था। उसके हाथ में इंजेक्शन लगने वाला भी लगा था। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
