प्रखंड के जमुनिया पंचायत के वार्ड 13 के सदस्य अनिल साह पर शौचालय योजना में लाभुकों से वसूली के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी लाभुक गजेंद्र प्रसाद साह के बयान पर दर्ज की गई है।

गजेंद्र प्रसाद साह ने बताया है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए प्रत्येक लाभुकों को 12 हजार रुपए मिला। वार्ड के कुल 57 लाभुकों को शौचालय का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वार्ड सदस्य ने 2000 से 3300 रुपए कुल एक लाख 37 हजार रुपए वसूले। मई में मेरे घर कर विश्वास में लेकर मेरी पत्नी सुनीता देवी, पुतहू कंचन देवी व भतीजी वीणा देवी से 3300 कर कुल 9900 सौ रुपये ऐंठ लिए।

जब हम उनसे पैसे वापस करने को कहे तो वे उलटे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को आवेदन दिया। उन्होंने बताया है कि अनिल साह ने पूर्व में 33 लाभुकों का ठगी वाला पैसा वापस किया है। उसका असामाजिक तत्वों से साठगांठ है। इससे लाभुक डरते हैं।

परबत्ता के प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ठगी मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। मालूम हो कि वार्ड सदस्य ने वार्ड के दुलारी देवी, दीपिका देवी, सुदामा देवी, अशोक कुमार साह, सविता देवी, कंचन देवी, वीणा देवी, आशा देवी, रॉकी कुमार साह, अंजू देवी, सोना देवी, मोहन साह सहित 57 लोगों से ठगी की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *