बिहपुर : प्रखंड के मधुसूदन सर्वोदय प्लस टू स्कूल में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार शशि की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीडीओ सत्यनारायण पंडित, प्रखंड समन्वयक अमित कुमार, महंत नवलकिशोर दास और मुखिया अरूणा देवी ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
बीडीओ ने बच्चों से कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बना लें। प्रखंड समन्वयक अमित ने कहा कि साफ-सफाई समाज में हमारी शान को भी बढ़ाता है। वहीं महंत श्री दास व मुखिया अरूणा देवी ने भी बच्चों से कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
