नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहार के तीन जिलों भागलपुर, पूर्णिया और मधेपुरा की सीमाक्षेत्र पर अवस्थित ढोलबज्जा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णन को ज्ञापन सौंपा। मालूम हो कि बिहार सरकार द्वारा भागलपुर जिले में नए प्रखंडों के सृजन की प्रक्रिया के तहत नवगछिया बीडीओ से ढोलबज्जा को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई थी,
Total Downloads: 66
जिसके आलोक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आमजनों में प्रखंड गठन को लेकर सकारात्मक उम्मीद जगी है। प्रतिनिधिमंडल में ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद यादव, सरपंच सुशांत कुमार, कुमार रामानंद सागर, प्रशांत कुमार कन्हैया सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
इस मौके पर नवगछिया अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन, वार्ड सदस्य, समाजसेवी, शिक्षक और जागरूक नागरिक भी मौजूद रहे। जिन्होंने प्रखंड गठन के पक्ष में अपना समर्थन जताया। नवगछिया बीडीओ गोपाल कृष्णन ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सौंपा गया ज्ञापन प्राप्त कर लिया गया है। ढोलबज्जा को प्रखंड बनाए जाने की मांग पत्र है। नए प्रखंड सृजन से जुड़ी सभी जानकारियों को संकलित कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। ताकि सरकार स्तर पर यथोचित निर्णय लिया जा सके।

