नवगछिया: ज्योतिर्बिंदु स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव का धरती पर दिव्य अवतरण का शुभ संदेश सच्ची गीता पाठशाला साहू परबत्ता बाजार के द्वारा रविवार को शोभायात्रा के माध्यम से दी गयी. इस अवसर पर त्रिमूर्ति शिव शंकर की चैतन्य झांकी निकाली गई. शोभायात्रा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरोय विश्विद्यालय के द्वारा निकाली गई. स्थानीय आयोजक बी के नागेश्वर भाई ने कहा कि हम सभी आत्माओं के पिता परमात्मा के दिव्य अलौकिक यादगार का पर्व है.

आध्यात्मिक अर्थ में रात्रि शब्द घोर कलियुग का प्रतीक है. आज संसार में चारों ओर चिंता, भय और निराशा का वातावरण है. प्राणी मात्र पर दुखों और प्राकृतिक आपदाओं का पहाड़ टूट पड़ा है. गीता में लिखे धर्म ग्लानी के सभी चिन्ह दिखाई दे रहे हैं. इसी समय परमात्मा शिव एक साधारण तन में अवतरित होकर नई सृष्टि की स्थापना का महान कार्य कर रहे हैं. शिवरात्रि पर्व परमात्मा के इस महान कर्तव्य का यादगार पर्व है.

इस मौके पर पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, भागलपुर के बी के भाई बहन इस शोभा यात्रा में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाए. इस शोभा यात्रा के स्थानीय आयोजक बीके नागेश्वर भाई, बी के ब्रज किशोर भाई, अवध किशोर भाई आदि ने परमात्मा के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का महान कार्य किया.

भागलपुर सेंटर से बी के अनिल भाई, बी के बद्री भाई, बी के आनंद भाई, बी के शिव शंकर भाई आदि इस शोभायात्रा में शामिल हुए. यह शोभायात्रा साहू परबत्ता बाजार से नीचा टोला होते हुए छर्रा पट्टी छोटी परबत्ता से वापस होकर जगतपुर से गौरैया चौक होते हुए फिर साहू परबत्ता पहुंच कर यात्रा सम्पन्न हुई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *