नवगछिया । नवगछिया। प्रमंडलीय आयुक्त के निरीक्षण के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया उत्तम कुमार ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय गोपालपुर में प्रखंडस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
उन्होंने प्रखंडस्तरीय अधिकारियों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी,अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ओमप्रकाश, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा सुधांशु कुमार व सीडीपीओ हेमा कुमारी आदि उपस्थिति थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
