नवगछिया। कदवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अज्ञात लोगों पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील गाने, आपत्तिजनक शब्दों और फोटो अपलोड करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि 12 सितंबर 2025 को उसके और उसके पति के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई। इसके बाद लगातार अश्लील गाने और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की जा रही है। पीड़िता के अनुसार यह सिलसिला पिछले एक वर्ष से जारी है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि फर्जी आईडी चलाने वाले अज्ञात लोग फोन के माध्यम से उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर रुपये की मांग कर रहे हैं।

महिला ने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। मजबूर होकर उसे साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन देना पड़ा।

इस संबंध में नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *