रंगरा | गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित हथिया जान धार में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। खेत जा रहे आठ लोगों से भरी एक छोटी डेंगी अचानक डूब गई। नाव पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि दो बच्चों और चार महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे के शिकार लोगों में हिरदी मंडल, सुशील मंडल, रविन्द्र मंडल, खोखीया देवी, प्रमीला देवी, रीना देवी और दो बच्चे शामिल थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग खेत जाने के लिए छोटी नाव से धार पार कर रहे थे। नाव जब लगभग दूसरे छोर पर पहुंचने ही वाली थी, तभी नीचे बने छेद से पानी भरने लगा और नाव अनियंत्रित होकर डूबने लगी।

स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ राहत का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *