नवगछिया : मो आलम की पत्नी रूबी कुमारी ने नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार को एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बहू मुसर्रत जहां को उसके मायके से मुक्त कराने की मांग की है। रूबी ने बताया कि मुसर्रत की शादी उनके बेटे इखलाक के साथ 2 अगस्त 2022 को हुई थी, और यह एक प्रेम विवाह था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
मुसर्रत की मां ने इखलाक पर अपहरण का आरोप लगाया था, लेकिन मुसर्रत ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। शादी के दो महीने बाद, मुसर्रत अपनी मां के साथ मायके चली गई
और अब उसे किसी से बात करने नहीं दिया जा रहा है। रूबी का आरोप है कि उसकी बहू को मायके में कैद कर प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि एसपी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
