नारायणपुर में बाढ़ पूर्व तैयारी के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी विशाल कुमार अग्रवाल ने की। बैठक में बताया गया कि नारायणपुर क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के तटबंध सुरक्षित हैं। गोगरी-नारायणपुर तटबंध की स्थिति पर चर्चा हुई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
एक प्रशिक्षण सत्र में कर्मियों को बाढ़ और तूफान के दौरान अफवाहों से बचने के तरीके बताए गए। सहायक अभियंता कुमारी रेणुका ने बताया कि साफ पानी का रिसाव खतरा नहीं है, लेकिन गंदे पानी का रिसाव बांध के टूटने का संकेत है।
सीओ ने तटबंध के किनारे अवैध झुग्गियों और अन्य वस्तुओं को हटाने की अपील की। सभी ने बाढ़ पूर्व तैयारियों और जागरूकता पर सुझाव दिए।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
